गृह राज्य मंत्री ने दिल्ली पुलिस की जमकर तारीफ की,कमिशनर श्रीवास्तव ने आभार जताया।
(आईएनएस मीडिया)दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट में लिखा कि 1948 में अपनी स्थापना के बाद से दिल्ली पुलिस द्वारा ये मानवीय राहत का सबसे बड़ा अभियान है जिसमे उन्होंने शहरी, गरीबों और बेघरों को अब तक पांच मिलियन फूड पैकेट के साथ 145 टन सूखा राशन जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया। इसके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली पुलिस इस निस्वार्थ सेवा की तारीफ की और कहा कि वास्तव में ये अनुकरणीय कार्य है। इस COVID19 महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस नागरिकों की सेवा करने के लिए अपने नियमित कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी के प्रोत्साहन मिलने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस कर्मी जरूरतमंद लोगों के लिए जुनून के साथ कार्य कर रहे है।read story on www.insmedia.org
|