कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी श्रीलंका दौरे के दूसरे दिन लिट्टे का गढ़ जाफना पहुंचे। मोदी जाफना जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के बाद दूसरे राष्ट�्राध्यक्ष बने।
कैमरन
ने नवंबर 2013 में जाफना का दौरा किया थां। नरेंद्र मोदी करीब 1 बजे जाफना
पहुंचे। जहां उन्होंने एक सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास किया। इसके बाद
वो जाफना के गवर्नर द्वारा आयोजित भोज में शामिल हुऐ। करीब 3.30 बजे
प्रधानमंत्री भारत की मदद से बने घरों को सौंपेंगे। गौरतलब है कि जाफना के
किरिमिलाई में भारत सरकार 50,000 घर बनवा रही है। इसी कड़ी में
प्रधानमंत्री जाफना में अब तक तैयार हो चुके 20 हजार घरों को सौंपेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अनुराधापुर भी जाएंगे जहां वो विशाल महाबोधि वृक्ष के
दर्शन करेंगे।
|
|
|
|