जी20 शिखर सम्मेलन सत्र 1 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि भारत, आस्था, अध्यात्म और परंपराओं की डायवर्सिटी की भूमि है। दुनिया के अनेक बड़े धर्मों ने यहां जन्म लिया है। दुनिया के हर धर्म ने यहां सम्मान पाया है।       राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका का उद्घाटन किया      राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के पहले दिन देशभर में करीब 10 लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये      भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और महंगे वकील हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में ब्रिटिश मूल की ट्रीना से तीसरी शादी की। शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।      गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के शूटर योगेश डाबरा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की ,आरोपी डाबरा ने लूट की रकम से बना डाली थीं 36 दुकानें जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रूपये है।      जब अभियोजन पक्ष मजबूत हो तो किसी भी हालात में आरोपी बच नहीं सकता,ये साबित किया वरिष्ठ अति.लोक अभियोजक मसूद अहमद ने जिन्होंने 6 वर्ष की मासूम से रेप करने वाले आरोपी हसनैन को कोर्ट से 20 साल की सजा कराई और 26 हजार का जुर्माना लगवाया।       राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।       राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।      भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सृजित करने के लिए सैन्य कल्याण विभाग ने निजी क्षेत्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए      गाजियाबाद में बदमाशों के होंसले बुलंद, वकील के चेंबर में घुसकर गोली मारकर हत्या की। देश के वकील संगठनों का इस हत्या को लेकर आक्रोश,पुलिस को हत्यारो को शीघ्र पकड़ने को कहा।       देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया, बच्चों से चंद्रयान-3 की हाल की सफलता पर चर्चा भी की।       नीति आयोग और यूएनडीपी ने सतत विकास लक्ष्यों में तेजी लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।       भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई      चंद्रयान पर कैबिनेट प्रस्ताव, अब 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाया जाएगा।      दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने वांटेड ड्रग पेडलर मनीष को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।       एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला      तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर,आरोपी योगेश टुंडा और तीतर ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करके जान से मार दिया। जेल प्रशासन की नाकामी के कारण गैंगस्टरों का राज ..      गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2023 तक खुले हैं      शाबाश दिल्ली पुलिस.... पूर्वी दिल्ली थाना मंडावली पुलिस ने 12 घंटे में मर्डर का केस सुलझा दिया, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर हथियार भी जब्त किये।      दिल्ली में आचार संहिता खत्म होते,अब होंगे दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर आईपीएस स्तर के तबादले। कई थानों के SHO बने हुए एसीपी भी होंगे इधर से उधर, तो वही जिलों के कई डीसीपी भी ट्रांसफर किये जाएंगे।      
 
(13/01/2015) कारों की महासेल हजारों का डिस्काउंट
नई दिल्ली। आमतौर पर आपको कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट साल के आखिर में ही मिलता है। लेकिन इस बार डिस्काउंट का दौर नए साल में भी जारी है। कारों की बिक्री घटने के डर से कंपनियों ने नए साल में भी अपनी छूट का पिटारा खोल दिया है।
(02/04/2014) रिकॉर्ड पारी खेलते हुए बंद शेयर बाजार, सेंसेक्स नए शिखर पर
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड की तोड़ लगाने का काम रोक ही नहीं रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे बाजार को उम्मीद के पंख लग गए हों। आज लगातार आठवें दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने नया शिखर हासिल किया है।
(31/03/2014) फिर फिसले सोना-चांदी
नई दिल्ली। बीते दिन आए मामूली सुधार के बाद स्टॉकिस्टों की बिकवाली से शनिवार को दोनों कीमती धातुएं फिसल गईं।
(27/03/2014) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 26-03-2014 को मामूली घटकर 104.81 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हुई
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणितध्प्रकाशित भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 26 मार्च 2014 को मामूली घटकर 104.81 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हुई।
(26/03/2014) रिकार्ड स्तर पर पहुंचा शेयर बाजार
मुंबई। सेंसेक्स अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.33 बजे 85.32 अंकों की तेजी के साथ 22,140.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय पर 24.40 अंकों की तेजी के साथ 6,614.15 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 22,162.71 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.9 अंकों की तेजी के साथ 6,615.65 पर खुला।
(10/12/2013) 09.12.2013 को घटकर 108.89 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई
नई दिल्ली:पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत
(07/12/2013) आर्थिक मोर्चे पर कई मुश्किलों से जूझ रही केंद्र सरकार
नई दिल्ली:चार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार और रुपए में जबरदस्त उछाल आया है। बाजार के जानकार इसे मोदी लहर को बाजार की सलामी के तौर पर देख रहे हैं।
(05/12/2013) शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 21 हजार के पार
नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.16 बजे 439 अंकों की तेजी के साथ 21,128.69 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 128.75 अंकों की तेजी के साथ 6,289.70 पर कारोबार करते देखे गए।
(29/11/2013) कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 109.68 अमरीकी डॉलर
नई दिल्ली:पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत, 28 नवम्बर 2013 को बढ़कर 109.68 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई
(20/11/2013) आईआईटीएफ में पहली बार जापान नें कि भागीदारी
देश का दिल कहे जाने वाले राजधानी दिल्ली में लोगो को हर साल इंतजार रहता हैं इंडिया इंटरनेश्नल ट्रेड फेयर का...इस साल 33 वां ट्रेड फेयर दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू हुआ है जो की 27 नवंबर तक चलेगा।
(06/11/2013) एसबीआई ने बढ़ाई लोन की दरें, कल से लागू
एचडीएफसी बैंक के बाद अब देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का भी लोन महंगा हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बेस रेट 0.20 फीसदी बढ़ाकर 10 फीसदी और बीपीएलआर भी 0.20 फीसदी बढ़ाकर 14.75 फीसदी कर दिया।
(02/11/2013) 282 अरब डॉलर हुआ देश का विदेशी पूंजी भंडार
मुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 25 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 282.9507 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े में दी। रिजर्व बैंक के आंकड़े के मुताबिक पूंजी भंडार 1.8281 अरब डॉलर से बढ़कर 282.9507 अरब डॉलर हो गया, जो 17,461.9 अरब रुपये के बराबर है।
(01/11/2013) सेंसेक्स ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा
नई दिल्ली। दीवाली से पहले शेयर बाजार में रौनक आ रही है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 6 साल के बाद सबसे ऊंचे स्तर 21290 को छू लिया। निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर 6357 पर पहुंचा।
(31/10/2013) निवेश के लिए लोगों को चेयरमैन ने किया प्रेरित
नोएडा। नोएडा, गे्रटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे के चेयरमैन रमारमण शहर के प्रमुख लोगों से रूबरू हुए। सेक्टर-96 में यूनीटेक के गोल्फ कोर्स में के्रडाई व नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित तीनों शहरों के विकास को गति देने के लिए उद्यमियों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नोएडा के विकास में विशेष सहयोग देने वाले उद्यमी प्रियागोल्ड के सीएडी बीपी अग्रवाल, जेपी इंडस्ट्रीज के समीर गौड़, समीर पंप्स के उमेश गंगवार तथा सैमसंग के निदेशक महालिंगम आदि को नोएडा चेयरमैन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
(04/09/2013) लेनोवो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन
नई दिल्ली। लेनोवो ने लैपटॉप के बाद अब मोबाइल के क्षेत्र में हाथ जमाने की तैयारी कर ली है। लेनोवो ने अपनी नई फोन सीरीज के दाम काफी हट के रखे है। लेनोवो के इस नए फोन के900 की कीमत 28,999 रखी गई है और इस फोन में आपको वो सभी फीचर्स मिलेंगे जिसकी उम्मीद आप इस रेंज के फोन से रखते हैं।
(30/08/2013) आरबीआई की दखल से रुपए को मिला ग्लुकोज
नई दिल्ली। आरबीआई के दखल के बाद कई दिनों से लगातार गोते लगा रहे रुपये में आज कुछ सुधार देखने को मिला है। आज बाजार खुलते ही डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार नजर आया। इसके अलावा शेयर बाजार भी आज बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स में करीब 150 अंक और निफ्टी 50 अंक बढ़त पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 67.20 के स्तर पर खुला। कल रुपया 67.80 के न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था। इसके 70 के स्तर पर पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन आज रुपये ने सुधार के साथ बाजार को राहत दी।
(24/07/2013) मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने तोशीबा के नए लैपटॉप की रेंज लांच की ~ संजय निगम ~ www.keepintouchnews.com
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अज मुंबई के ललित होटल में तोशीबा लैपटॉप की नई स्टाइलिश पी सीरीज लांच की।
(29/06/2013) सोना मे आई गिरावट
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को पीली धातु 1150 रुपये लुढ़ककर 26 हजार से नीचे आ गई। इस दिन यह धातु 23 माह के निचले स्तर 25 हजार 650 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई।
(29/06/2013) विदेशी कर्ज 13 फीसद और बढ़ा
मुंबई। भारत पर विदेशी कर्ज पिछले वित्त वर्ष के 13 फीसद और बढ़ गया हैं। यह कर्ज अब बढ़कर 390 अरब डॉलर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि छोटी अवधि के कर्ज और विदेशी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) में इजाफे के चलते विदेशी कर्ज में इजाफा हुआ है।
(06/06/2013) सोनी ला रही है एक्स्पीरिया एम, ड्यूल सिम भी होगा
सोनी ने एक्स्पीरिया सीरीज़ को और बढ़ाते हुए एक्स्पीरिया एम लाने का ऐलान किया है। कंपनी इस स्मार्टफोन का ड्यूल सिम वर्जन भी लाएगी।
(06/06/2013) इन्फोसिस में बालाकृष्णन को मिला बड़ा रोल
एन. आर. नारायणमूर्ति के फिर से इन्फोसिस की कमान संभालने से कुछ दिनों पहले कंपनी के अंदर एक और अहम बदलाव हुआ था। इसके तहत बोर्ड मेंबर और सीईओ पद के दावेदार वी बालाकृष्णन को लोडस्टोन कंसल्टिंग का चेयरमैन बनाया गया। लोडस्टोन इन्फोसिस का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। जाहिर तौर पर इस फेरबदल का मकसद बालाकृष्णन को ज्यादा अधिकार देना है।
(22/05/2013) चॉकलेट में से पिन निकलने के मामले में कैडबरी को 30 हजार का जुर्माना
अगरतला। कैडबरी अपनी चॉकलेट के लिए विशव में प्रसिद्ध है। परन्तु कैडबरी की चॉकलेट में से एक लोहे की पिन निकलने से सब हैरान हो गए। जी हा ऐसा ही एक वाक्य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुआ है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शिकायतकर्ता ने कंपनी की चॉकलेट खरीदी थी जिसमें एक लोहे की पिन निकली थी।
(20/05/2013) याहू खरीदेगा टम्बलर को
न्यूयॉर्क। याहू ने टम्बलर को खरीदने का मन बना लिया है। टम्बलर ब्लॉगिंग के लिए मशहूर है। टम्बलर को खरीदने के लिए याहू 1.1 अरब डॉलर खर्च करेगा। यह जानकारी रविवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी।
(04/05/2013) बर्खास्त कर्मचारी जारी रखेंगे धरना-प्रदर्शन
पिछले दिनों नोएडा प्राधिकरण से निकाले गए कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन गुरुवार से शुरू हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमें वापस नौकरी पर नहीं रखा जाएगा हम लोग अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि हमने किसी फर्जी डॉक्युमेंट्स का इस्तेमाल नहीं किया है। नोएडा प्राधिकरण इसकी जांच करा सकती है। उल्लेखनीय है कि करीब सप्ताह भर पहले नोएडा प्राधिकरण ने अपने 34 कर्मचारियों को फर्जी डॉक्युमेंट्स के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाते हुए नौकरी से निकाल दिया था। इसी के चलते गुरुवार से यह कर्मचारी नोएडा प्राधिकरण के मेन गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
(04/04/2013) युरोपियन यूनियन के साथ होने वाला ऍफ़टीए समझौता भारतीय व्यापार एवं उद्योग के लिए घातक
(Parveen Arora)कैट ने आनंद शर्मा से वास्तविकता के आधार पर समझौते पर पुन: विचार की मांग की भारत और युरोपियन यूनियन के बीच इस महीने में संपन्न होने वाले विदेश व्यापार समझौते से देश का डेरी उद्योग, कृषि, लघु उद्योग एवं मजदूर वर्ग को बुरी तरह से झटका झेलना पड़ेगा क्योंकि प्रस्तावित समझौते की शर्तों के अनुसार युरोपियन यूनियन को भारत में अपने यहाँ के उत्पाद निर्यात करने की बिना शर्त छूट होगी जिसके चलते युरोपियन यूनियन ख़ास तौर पर अपने यहाँ के विशेष रूप से कृषि एवं दूध से बने उत्पादों, जिन पर सरकार बड़ी मात्रा में सब्सिडी देती है, को भारत के बाजारों में डंप कर सकेगा! मजेदार बात यह है की इस समझौते से जहाँ यूनियन सारे लाभ उठाएगा वहीँ दूसरी ओर उसने भारतीय डेरी उत्पादों ओर आयुर्वेदिक दवाओं को अपने बाजारों में बेचने से इसलिए साफ़ मन कर दिया है की भारत की सेनेटरी व्यवस्था उनके मानकों पर खरी नहीं उतरती है !
(19/03/2013) टाटा स्काई में इसे खुद करें, डू इट योरसेल्फ!
(PRAVEEN ARORA) ~ भारत की पहली वीडियो ऑन डिमांड सेवा जो हॉबी की रेंज पेश करेगी, जिसे आप अपनी सुविधा से सीख सकते हैं ! ~ ~ युवा और प्यारी प्राची देसाई टाटा स्काई वीओडी डीआईवाई के साथ बलून स्कल्पिटिंग कला की उस्ताद हैं ~
(24/12/2012) मारुति गुजरात में दूसरा प्लांट लगाएगी, 600 एकड़ जमीन खरीदी
नई दिल्ली।। मारुति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसने गुजरात में दूसरा प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने राज्य में 600 एकड़ जमीन का और अधिग्रहण किया है। कंपनी राज्य में पहला प्लांट लगाने के लिए पहले ही 4,000 करोड़ रुपये के निवेश योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसे चालू वित्त वर्ष के दौरान वाहनों की बिक्री में करीब छह प्रतिशत वृद्धि के बाद अगले वित्त वर्ष में छह-सात प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने यह भी कहा कि वह भारत में यात्री कारों की प्रीमियम श्रेणी में प्रवेश नहीं करेगी और एक छोटी कार विनिर्माता की अपनी छवि 'बनाए' रखेगी।
(20/12/2012)  पाकिस्तान को अमेरिका देगा 37 अरब रुपए
वाशिंगटन. अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए 68.8 करोड़ डॉलर (करीब 3,753 करोड़ रुपए) की राशि देने की घोषणा की है। यह राशि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तैनात 1.40 लाख गठबंधन सैनिकों को सहयोग देने के खर्च के तौर पर है। पेंटागन ने पाकिस्तान को �कोलिशन सपोर्ट फंड� (सीएसएफ) के तहत 68.8 करोड़ डॉलर देने के बारे में कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को सूचना दी है। रक्षा उप मंत्री एश्टन कार्टर ने इस संबंध में अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से छह दिसंबर, 2012 को कांग्रेस को पत्र लिखा।
(06/12/2012) भारत में स्मॉल मॉडल लॉन्च नहीं करेगी ऑडी
नई दिल्ली।। ऑडी भारत में छोटे मॉडल लॉन्च नहीं करेगी। जर्मन लग्जरी कार कंपनी का कहना है कि वॉल्यूम बढ़ाने के लिए वह दूसरी लग्जरी कार कंपनियों की नकल नहीं करेगी। ऑडी सेडान और एसयूवी रेंज पर फोकस करेगी। जर्मन कंपनी की भारतीय सब्सिडियरी के हेड माइकल पर्शके ने बताया, 'हम भारत में ऑडी ए1 जैसी छोटी कार लाकर ब्रैंड वैल्यू कम नहीं करना चाहते। हम लग्जरी सेगमेंट पर ध्यान देंगे। हम 2014 तक भारत की नंबर वन लग्जरी कार कंपनी बनना चाहते हैं।'
(01/12/2012) मारुति की बिक्री नवंबर में 12 प्रतिशत बढ़ी
देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इस साल नवंबर महीने में कुल 1,03,200 वाहन बेचे, यह बिक्री एक साल पहले इसी महीने में हुई बिक्री के मुकाबले 12.45 प्रतिशत अधिक रही. कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी ने नवंबर 2011 में कुल 91,772 वाहन बेचे थे. कंपनी ने इस दौरान घरेलू बाजार में कुल 90,882 वाहन बेचे जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसने 82,870 वाहन बेचे. यह वृद्धि 9.67 प्रतिशत रही. कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसने 12,318 वाहनों का निर्यात किया जो कि पिछले साल इसी अवधि में हुये 8,902 वाहनों के निर्यात के मुकाबले 38.37 प्रतिशत अधिक रहा. कंपनी ने घरेलू बाजार में नवंबर में कुल 74,793 यात्री कार बेचीं, जबकि पिछले साल नवंबर में उसने 73,078 कारें बेची. इसमें 2.35 प्रतिशत वृद्धि रही. हालांकि मारुति 800, ए-स्टार, आल्टो और वैगेनआर जैसी वाहनों की बिक्री में 8.75 प्रतिशत की गिरावट आयी और यह 38,921 वाहन से घटकर 36,679 वाहन रह गयी.