नई दिल्ली। दीवाली से पहले शेयर बाजार में रौनक आ रही है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 6 साल के बाद सबसे ऊंचे स्तर 21290 को छू लिया। निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर 6357 पर पहुंचा।
करीब 6 साल बाद शेयर बाजार में इस तरह की बढ़त दिखाई दी है और सेंसेक्स अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा है। सेंसेक्स ने कारोबार शुरू होते ही आज 130 अंकों की छलांग लगाई। गुरुवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर 21,164 पर बंद हुआ था। 10 जनवरी 2008 को सेंसेक्स 21,206.77 पर पहुंचा था। लेकिन आज इसने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। निफ्टी भी 6357 पर पहुंचकर 8 जनवरी 2008 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है।
|