न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली साथ ही पंकज कुमारऔर अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली      द्वारका जिला थाना बिंदापुर ने तीन शराब तस्करो पवन,विक्की और सुनील को अवैध शराब के 2867 पव्वे और 288 बीयर कैन के साथ धर दबोचा।       भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त अभियान में पोरबंदर के पास अरब सागर से पाकिस्तानी नौका से 480 करोड़ रुपये की ड्रग पकड़ी।       हाई सिक्योरिटी के बीच गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी हुई, बरातियों में क्राइम ब्रांच,स्पेशल सेल,स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट कमांडो मौजूद रहे।       सरकार ने मुस्लिम कॉन्फ्रेन्स जम्मू और कश्मीर (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेन्स जम्मू और कश्मीर (भट गुट) को विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया      भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग      दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में मेवात के एक कुख्यात गैंगस्टर शाकिर को मुठभेड़ में लंगड़ा करके गिरफ्तार किया है।आरोपी दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या के मामले में वांछित था।       रोटी बैंक संस्था,कृष्णा फाउंडेशन श्री मेहंदीपुर सेवा मंडल ने प्रशासन के साथ मिलकर अयोध्या धाम में शबरी भंडारे की विधिवत शुरुआत की।       भारतीय सेना ने 46-मीटर के मॉड्यूलर पुल के साथ अपनी ब्रिजिंग क्षमता को मजबूत बनाया।       केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद पर नकेल कसने के लिए एक आक्रामक रणनीति अपनाई।       दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसीपी राहुल कुमार और इंस्पेक्टर मंदीप, इंस्पेक्टर जयबीर की टीम ने नरेला में हुई 81 लाख रुपये की लूट में शामिल बदमाश लक्ष्य उर्फ जंगली को पिस्टल और लूट की रकम के साथ दबोचा।      डीसीपी अमित गोयल क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ में लंगड़ा करके दबोचा।       प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।      भारत के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया।       शाबाश दिल्ली पुलिस .... एसीपी के पी मलिक और पूर्वी दिल्ली एंटी नारकोटिक दस्ते के इंस्पेक्टर अरुण कुमार की टीम ने डेढ़ दर्जन केसो में शामिल ड्रग तस्कर आरोपी मिथुन को स्मैक के साथ दबोचा।       तेजस एमके1ए के लिए डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर का सफल उड़ान परीक्षण।       प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थन-एम्‍स जम्मू का उद्घाटन किया,पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 4 से बढ़कर 12 हुई; इसी अवधि में एमबीबीएस सीटें दोगुनी से भी अधिक 500 से बढ़कर 1300 हो गई।       डीएफएस सचिव ने नई दिल्ली में ऋण वसूली अपीलीय न्यायाधिकरणों (डीआरएटी) के प्रमुखों और ऋण वसूली न्यायाधिकरणों (डीआरटी) के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की      पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव सुश्री विनी महाजन ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया      केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल कल 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2019-20 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।      

( 11/11/2014)  धोनी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? महिला डॉक्टर से मिल रही हैं साक्षी ( INSMEDIA.IN )

 
 

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। एक अंग्रेजी साइट के अनुसार, साक्षी चार माह की प्रेग्नेंट हैं और वह लगातार एक महिला डॉक्टर के संपर्क में हैं। उल्लेखनीय है कि साक्षी धोनी के इसी वर्ष अप्रैल में प्रेग्नेंट होने की खबर आई थी, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था।

नियमित रूप से जाती हैं चेकअप के लिए
इंग्लिश साइट के अनुसार, साक्षी धोनी चार माह की प्रेग्नेंट हैं। 26 वर्षीय साक्षी हाल फिलहाल में दिल्ली के  वसंत कुंज स्थित हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर के संपर्क में हैं। नियमित रूप से चेकअप के लिए आती हैं। धोनी और साक्षी इस बात को फिलहाल किसी से शेयर नहीं करना चाहते हैं। धोनी अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रख रहे हैं।
 
बचपन के दोस्त, धोनी ने एसएमएस पर किया इजहार
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रांची में साथ पढ़े थे। इसके बाद साक्षी देहरादून चली गईं। 2008 में दोनों की कोलकाता में फिर मुलाकात हुई। धोनी यहां मैच खेलने आए थे। टीम ताज होटल में रुकी, जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए यहां दोनों की मुलाकात हुई। बाद में धोनी ने उन्हें एसएमएस किया। साक्षी को लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है। यकीन होने पर उन्होंने धोनी को जवाब दिया। साक्षी के पिता राजेंद्र सिंह रावत कोलकाता की टी कंपनी में कार्यकारी निदेशक हैं।
 
4 जुलाई, 2010 को की थी शादी
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई, 2010 को विवाह बंधन में बंधे। इसके बाद से लगातार साक्षी टीम इंडिया के टूर पर पति के साथ देखी जाती हैं। उसके अलावा आईपीएल के दौरान भी नजर आती हैं। 
 
इस कारण खबरों को मिल रहा जोर
चैम्पियंस लीग के समाप्त होने के बाद से धोनी तो लगातार चेन्नईयन का उत्साहवर्धन के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं, लेकिन साक्षी नदारद हैं।

Back