भारतीय सूचना सेवा के 1990 बैच की अधिकारी शेफाली शरण ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला      टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया      दिल्ली के अशोक होटल में 74वें वार्षिक सम्मेलन में दिल्ली ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ने दिल्ली के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र खन्ना को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार।       न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली साथ ही पंकज कुमारऔर अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली      द्वारका जिला थाना बिंदापुर ने तीन शराब तस्करो पवन,विक्की और सुनील को अवैध शराब के 2867 पव्वे और 288 बीयर कैन के साथ धर दबोचा।       भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त अभियान में पोरबंदर के पास अरब सागर से पाकिस्तानी नौका से 480 करोड़ रुपये की ड्रग पकड़ी।       हाई सिक्योरिटी के बीच गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी हुई, बरातियों में क्राइम ब्रांच,स्पेशल सेल,स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट कमांडो मौजूद रहे।       सरकार ने मुस्लिम कॉन्फ्रेन्स जम्मू और कश्मीर (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेन्स जम्मू और कश्मीर (भट गुट) को विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया      भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग      दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में मेवात के एक कुख्यात गैंगस्टर शाकिर को मुठभेड़ में लंगड़ा करके गिरफ्तार किया है।आरोपी दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या के मामले में वांछित था।       रोटी बैंक संस्था,कृष्णा फाउंडेशन श्री मेहंदीपुर सेवा मंडल ने प्रशासन के साथ मिलकर अयोध्या धाम में शबरी भंडारे की विधिवत शुरुआत की।       भारतीय सेना ने 46-मीटर के मॉड्यूलर पुल के साथ अपनी ब्रिजिंग क्षमता को मजबूत बनाया।       केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद पर नकेल कसने के लिए एक आक्रामक रणनीति अपनाई।       दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसीपी राहुल कुमार और इंस्पेक्टर मंदीप, इंस्पेक्टर जयबीर की टीम ने नरेला में हुई 81 लाख रुपये की लूट में शामिल बदमाश लक्ष्य उर्फ जंगली को पिस्टल और लूट की रकम के साथ दबोचा।      डीसीपी अमित गोयल क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ में लंगड़ा करके दबोचा।       प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।      भारत के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया।       शाबाश दिल्ली पुलिस .... एसीपी के पी मलिक और पूर्वी दिल्ली एंटी नारकोटिक दस्ते के इंस्पेक्टर अरुण कुमार की टीम ने डेढ़ दर्जन केसो में शामिल ड्रग तस्कर आरोपी मिथुन को स्मैक के साथ दबोचा।       तेजस एमके1ए के लिए डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर का सफल उड़ान परीक्षण।       प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थन-एम्‍स जम्मू का उद्घाटन किया,पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 4 से बढ़कर 12 हुई; इसी अवधि में एमबीबीएस सीटें दोगुनी से भी अधिक 500 से बढ़कर 1300 हो गई।      

( 06/11/2013)  अमेरिका ने भी सराहा भारत का 'मंगलयान' ( INSMEDIA.IN )

 
 

नई दिल्ली। मंगल ग्रह पर भारत का मिशन मंगल सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। करीब 10 महीने बाद भारत का ये बेहद खास मिशन मंगल ग्रह पर पहुंचकर वहां जीवन की तलाश करेगा। मंगल मिशन की सफल शुरुआत पर इसरो को पूरे देश के साथ-साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और तमाम दलों ने बधाई दी है। मंगल ग्रह के रहस्य सुलझाने के लिए भारत की ओर से उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया में व्यापक चर्चा हुई है।


दरअसल दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर जैसे ही काउंटडाउन खत्म हुआ तो पीछे आग छोड़ता पीएसएलवी रॉकेट भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन पर असीम अंतरिक्ष के लंबे सफर पर चल पड़ा। एक ऐसी मंगल यात्रा पर जो अगर कामयाब हो गई तो लाल ग्रह के रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा और अंतरिक्ष में छुपे तमाम संसाधनों के लिए मची होड़ में भारत अहम शक्ति साबित होगा। शुरुआती 5 मिनट ना सिर्फ इसरो स्पेस सेंटर में बरसों से काम कर रहे तमाम वैज्ञानिकों के लिए तनाव भरे थे, बल्कि पूरा देश इस ऐतिहासिक लम्हे के हर पल पर नजर रखे हुए था। 2 बजकर 47 मिनट पर इसरो से खबर आई कि सारे सिस्टम ठीक काम कर रहे हैं। रॉकेट सही दिशा में है। और फिर अपने तय समय 3 बजकर 20 मिनट पर मंगलयान पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो गया। खुद इसरो के मुखिया सामने आए और उन्होंने ये खुशखबरी देश और दुनिया को दी।
दरअसल सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ान भरने के करीब 40 मिनट बाद बारी बारी से इस रॉकेट के चारों चरण अलग हो गए। अंतरिक्ष में पहुंचते ही अंतिम चरण दो हिस्सों में बंट गया और नैनो कार इतना बड़ा मंगलयान बाहर निकल गया। इसके बाद 6 बार मंगलयान के रॉकेट दाग कर उसे पृथ्वी की विशेष कक्षा में लाया गया। अब 20-25 दिन मंगलयान धरती के चक्कर काटेगा और धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर होता जाएगा और फिर अचानक पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से आजाद होकर गुलेल से छूटे पत्थर की तरह डीप स्पेस की ओर तेज रफ्तार से बढ़ जाएगा। इसी वक्त उसे मंगल ग्रह की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वो कम से कम 25 करोड़ किलोमीटर तय करेगा।
अंतरिक्ष में क्या करेगा काम 
मंगलयान को पिछले महीने 19 अक्टूबर को ही छोड़े जाने की योजना थी, लेकिन दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण इसे टाल दिया गया था। मंगल की अपनी असली यात्रा मंगल यान एक दिसंबर को शुरू करेगा और अगले साल 24 सितंबर तक मंगल की कक्षा में पहुंचकर वहां से डाटा भेजना शुरू करेगा। मगर इस राह में चुनौतियां हजार हैं क्योंकि साल 1960 से अब तक 45 मंगल अभियान शुरू किए जा चुके हैं जिनमें से एक तिहाई नाकाम रहे हैं। और तो और अब तक कोई भी देश अपने पहले प्रयास में सफल नहीं हुआ है। फिर वो चाहे अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन हो या फिर जापान। भारत से उम्मीदें बहुत हैं क्योंकि चंद्रयान और कई सैटेलाइट्स की कामयाबी से दुनिया की नजर भारत की ओर है। अगर भारत को कामयाबी मिलती है तो वो अमेरिका, रूस और यूरोपियन यूनियन के बाद चौथा ऐसा देश होगा। फिलहाल अमेरिका का क्यूरोसिटी मंगल की जमीन पर काम कर रहा है और वहां से तमाम जानकारियां भेज रहा है। क्यूरोसिटी से मिली तस्वीरों से ये तो साफ है कि मंगल के दो ध्रुवों में बर्फ के रूप में पानी है लेकिन मंगल पर मीथेन गैस या फिर यूं कहें कि जीवन के सबूत खोजने का ये मिशन भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहम है। मंगलयान को सफलतापूर्वक लॉन्च कर और उसे पृथ्वी की कक्षा में कामयाबी से स्थापित कर इसरो ने पहली जंग जीत ली है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, नेता विपक्ष और बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश ने इस कामयाबी पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इंसान के मंगलकारी भविष्य के लिए 25 करोड़ किलोमीटर लांघने निकल चुका है हिंदुस्तान का मंगलयान। उसे जाना है अंतरिक्ष में पृथ्वी के पड़ोस तक, यानि मंगल या मार्स तक, वो ग्रह जिसका नाम ग्रीक युद्ध के देवता के नाम पर पड़ा। 
30 हजार करोड़ किमी तय करेगा सफर 
अंतरिक्ष के बेहद मुश्किल, पेचीदा और खतरनाक सफर को तय करेगा। 25 करोड़ से 40 करोड़ किलोमीटर तक का सफर तय कर वो मंगल को करीब से देखेगा। वहां के वातावरण का हाल जानेगा। जीवन तलाशेगा, जीवन के अवशेष ढूंढेगा। और इस मुश्किल काम को अंजाम देगा, ये छोटा भीम, जी हां, टाटा नैनो के आकार और 1350 किलोग्राम व्रुानी इस मंगलयान को कुछ वैज्ञानिक इसी नाम से बुलाते हैं। ये मंगलयान मंगल के चक्कर काटेगा। लेकिन मंगलयान के लिए अंतरिक्ष में 25 करोड़ किलोमीटर का सफर आसान नहीं। इस दौरान मंगलयान को सौर विकिरण का खतरा होगा। इसे बेहद कम और बेहद ज्यादा तापमान से गुजरते हुए अपने उपकरणों को बचाना होगा। इतना ही नहीं डीप स्पेस में जरा सी चूक अंतकाल तक के लिए किसी भी यान को भटका सकती है। इससे बचने के उपाय भी भारत के काबिल वैज्ञानिकों ने किए हैं। जबरदस्त सर्दी, गर्मी और डीप स्पेस में सौर विकिरण से मंगलयान को बचाने के लिए उसे खास सुनहरे रंग के कवर से लपेटा गया है। चंद्रयान में सेंसर की खराबी से सबक लेते हुए इसमें दो स्टार सेंसर लगाए गए हैं, इससे ये राह नहीं भटकेगा।
क्या-क्या लगा है मंगलयान
मंगलयान में अपना 800 किलोग्राम ईंधन है। 25 करोड़ किलोमीटर के लंबे सफर के दौरान ईंधन बचाना और मंगल के पास पहुंचने पर करीब 9 महीने से सोए पड़े उसके मुख्य इंजन को दोबारा चलाना इसरो के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए मंगलयान में 2 विशेष कंप्यूटर लगाए गए हैं। ये कंप्यूटर दिक्कत होने पर खुद-ब-खुद फैसला लेने औऱ मंगलयान का रास्ता दुरुस्त करने में सक्षम है। 30 नवंबर को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर करीब 9 महीने का सफर तय करने के बाद मंगलयान 24 सितंबर 2014 को मंगल ग्रह की कक्षा तक पहुंच जाएगा। उसके बाद रॉकेट फायर कर उसे मंगल की उस अंडाकार कक्षा की ओर लाया जाएगा, जहां मार्स की धरती से उसका कम से कम फासला रहेगा। कम से कम दूरी होगी 365 किलोमीटर और अधिक से अधिक 80 हजार किलोमीटर। और फिर वो अगले 6 महीने तक इस अबूझे ग्रह के रहस्य सुलझाने की कोशिश करेगा। इसमें भारत में ही बनाए गए पांच विशेष उपकरण हैं। जो मंगल की सतह पर उतरे बिना ही जीवन के संकेत तलाशेंगे। पहली बार कोई मार्स मिशन ऐसा उपकरण लेकर जा रहा है जो मंगल के वातावरण और सतह में मीथेन की मौजूदगी का पता लगा लेगा। मीथेन यानि जीवन की निशानी। इसके अलावा मंगलयान पर 360 डिग्री की तस्वीरें खींचने वाले विशेष कैमरे लगे हैं। इसमें थर्मल सेंसर भी लगे हैं जो मंगल में मौसम के बेहद तेज बदलाव की वजह तलाशने में मदद करेंगे। मंगल पर पानी की तलाश के लिए भी खास उपकरण लगे हैं।

Back