जेवर यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को कार पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। कासना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ सिकंद्राबाद मोड़ पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। एक मोहम्मदाबाद के पास हुए एक अन्य सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से 100 किलोमीटर दूर एक कार शनिवार को डिसबैलेंस होकर पलट गई। इससे इसमें सवार अलीगढ़ की लवली और उनके पति दिनेश चौहान घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग गाड़ी ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार रात लवली की मौत हो गई।
उधर सिकंद्राबाद मोड़ पर बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार नौसावा और उनके पति रिजवान घायल हो गए। दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल लाया गया, जहां नौसावा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ऐटा के रहने वाले बब्लू टाटा-1109 लेकर दिल्ली एक शादी में गए थे। वह दहेज का सामान लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे से ऐटा जा रहो थे। सुबह लगभग 4 बजे गांव मोहम्मदाबाद के पास गाड़ी तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी। गाड़ी कई बार पलटी और रेलिंग तोड़ती हुई यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। इसमें दो लोग घायल हो गए।
|