जी20 शिखर सम्मेलन सत्र 1 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि भारत, आस्था, अध्यात्म और परंपराओं की डायवर्सिटी की भूमि है। दुनिया के अनेक बड़े धर्मों ने यहां जन्म लिया है। दुनिया के हर धर्म ने यहां सम्मान पाया है।       राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका का उद्घाटन किया      राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के पहले दिन देशभर में करीब 10 लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये      भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और महंगे वकील हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में ब्रिटिश मूल की ट्रीना से तीसरी शादी की। शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।      गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के शूटर योगेश डाबरा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की ,आरोपी डाबरा ने लूट की रकम से बना डाली थीं 36 दुकानें जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रूपये है।      जब अभियोजन पक्ष मजबूत हो तो किसी भी हालात में आरोपी बच नहीं सकता,ये साबित किया वरिष्ठ अति.लोक अभियोजक मसूद अहमद ने जिन्होंने 6 वर्ष की मासूम से रेप करने वाले आरोपी हसनैन को कोर्ट से 20 साल की सजा कराई और 26 हजार का जुर्माना लगवाया।       राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।       राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।      भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सृजित करने के लिए सैन्य कल्याण विभाग ने निजी क्षेत्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए      गाजियाबाद में बदमाशों के होंसले बुलंद, वकील के चेंबर में घुसकर गोली मारकर हत्या की। देश के वकील संगठनों का इस हत्या को लेकर आक्रोश,पुलिस को हत्यारो को शीघ्र पकड़ने को कहा।       देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया, बच्चों से चंद्रयान-3 की हाल की सफलता पर चर्चा भी की।       नीति आयोग और यूएनडीपी ने सतत विकास लक्ष्यों में तेजी लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।       भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई      चंद्रयान पर कैबिनेट प्रस्ताव, अब 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाया जाएगा।      दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने वांटेड ड्रग पेडलर मनीष को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।       एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला      तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर,आरोपी योगेश टुंडा और तीतर ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करके जान से मार दिया। जेल प्रशासन की नाकामी के कारण गैंगस्टरों का राज ..      गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2023 तक खुले हैं      शाबाश दिल्ली पुलिस.... पूर्वी दिल्ली थाना मंडावली पुलिस ने 12 घंटे में मर्डर का केस सुलझा दिया, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर हथियार भी जब्त किये।      दिल्ली में आचार संहिता खत्म होते,अब होंगे दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर आईपीएस स्तर के तबादले। कई थानों के SHO बने हुए एसीपी भी होंगे इधर से उधर, तो वही जिलों के कई डीसीपी भी ट्रांसफर किये जाएंगे।      

( 29/08/2023)  भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई ( INSMEDIA.IN )

 
 

भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई

(शशांक सिंह/आईएनएस मीडिया ) भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र के मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर 31 अगस्त से 14 सितंबर 2023 तक आयोजित होने वाले "अभ्यास ब्राइट स्टार- 23" में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है. इस टुकड़ी में 137 कर्मी शामिल हैं। यह तीन सेनाओं का एक बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास है जिसका नेतृत्व यूएस सेंटकॉम और मिस्र सेना द्वारा किया जाएगा। इसकी शुरुआत 1977 के कैंप डेविड समझौते के दौरान अमेरिका और मिस्र के बीच द्विपक्षीय द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में हुई थी। अभ्यास का पहला संस्करण वर्ष 1980 में मिस्र में आयोजित किया गया था। 1995 के बाद से अन्य देशों की भागीदारी के लिए इस अभ्यास का विस्तार किया गया। ब्राइट स्टार का पिछला अभ्यास साल 2021 में आयोजित किया गया था, जिसमें 21 देशों की सेनाओं ने भाग लिया था।इस वर्ष 34 देश अभ्यास ब्राइट स्टार-23 में हिस्सा लेंगे। यह मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा। यह पहली बार है कि भारतीय सशस्त्र बल 549 कर्मियों के साथ ब्राइट स्टार अभ्यास में भाग ले रहे हैं। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 23 जाट बटालियन की एक टुकड़ी द्वारा किया जा रहा है।इस अभ्यास में उभरते गैरपरंपरागत खतरों से निपटने और विश्व शांति बनाए रखने के उद्देश्य से भाग लेने वाले देशों के बीच बड़ी संख्या में क्षेत्रीय साझेदारी बढ़ाने पर केंद्रित प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी। विभिन्न क्षेत्र और परिस्थितिजन्य प्रशिक्षण अभ्यासों के अलावा, अभ्यास ब्राइट स्टार-23 में सामरिक परिस्थिति पर आधारित एक संयुक्त हथियार लाइव फायरिंग अभ्यास भी शामिल होगा। साइबर सुरक्षा को लेकर समसामयिक विषयों पर एक पैनल चर्चा आयोजित करने की भी योजना है जिसमें भाग लेने वालों में भारतीय सशस्त्र बल प्रमुख बल हैं।
 ‘अभ्यास ब्राइट स्टार-23’ के दौरान भारतीय सेना को रक्षा सहयोग बढ़ाने के अलावा अन्य सेनाओं के साथ भी सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों को साझा करने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। भारतीय सेना को इस अभ्यास से समृद्ध पेशेवर अनुभव की उम्मीद है।

Back