जी20 शिखर सम्मेलन सत्र 1 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि भारत, आस्था, अध्यात्म और परंपराओं की डायवर्सिटी की भूमि है। दुनिया के अनेक बड़े धर्मों ने यहां जन्म लिया है। दुनिया के हर धर्म ने यहां सम्मान पाया है।       राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका का उद्घाटन किया      राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के पहले दिन देशभर में करीब 10 लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये      भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और महंगे वकील हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में ब्रिटिश मूल की ट्रीना से तीसरी शादी की। शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।      गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के शूटर योगेश डाबरा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की ,आरोपी डाबरा ने लूट की रकम से बना डाली थीं 36 दुकानें जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रूपये है।      जब अभियोजन पक्ष मजबूत हो तो किसी भी हालात में आरोपी बच नहीं सकता,ये साबित किया वरिष्ठ अति.लोक अभियोजक मसूद अहमद ने जिन्होंने 6 वर्ष की मासूम से रेप करने वाले आरोपी हसनैन को कोर्ट से 20 साल की सजा कराई और 26 हजार का जुर्माना लगवाया।       राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।       राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।      भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सृजित करने के लिए सैन्य कल्याण विभाग ने निजी क्षेत्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए      गाजियाबाद में बदमाशों के होंसले बुलंद, वकील के चेंबर में घुसकर गोली मारकर हत्या की। देश के वकील संगठनों का इस हत्या को लेकर आक्रोश,पुलिस को हत्यारो को शीघ्र पकड़ने को कहा।       देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया, बच्चों से चंद्रयान-3 की हाल की सफलता पर चर्चा भी की।       नीति आयोग और यूएनडीपी ने सतत विकास लक्ष्यों में तेजी लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।       भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई      चंद्रयान पर कैबिनेट प्रस्ताव, अब 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाया जाएगा।      दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने वांटेड ड्रग पेडलर मनीष को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।       एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला      तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर,आरोपी योगेश टुंडा और तीतर ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करके जान से मार दिया। जेल प्रशासन की नाकामी के कारण गैंगस्टरों का राज ..      गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2023 तक खुले हैं      शाबाश दिल्ली पुलिस.... पूर्वी दिल्ली थाना मंडावली पुलिस ने 12 घंटे में मर्डर का केस सुलझा दिया, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर हथियार भी जब्त किये।      दिल्ली में आचार संहिता खत्म होते,अब होंगे दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर आईपीएस स्तर के तबादले। कई थानों के SHO बने हुए एसीपी भी होंगे इधर से उधर, तो वही जिलों के कई डीसीपी भी ट्रांसफर किये जाएंगे।      

( 01/05/2023)  गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2023 तक खुले हैं ( INSMEDIA.IN )

 
 

गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2023 तक खुले हैं

(आईएनएस मीडिया) गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें 01 मई, 2023 को खुल गई हैं। पद्म पुरस्‍कारों के नामांकन की अंतिम तारीख  15 सितंबर, 2023 है। पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्‍त की जाएंगी।पद्म पुरस्‍कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्‍थापित, इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों के अंतर्गत ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य’ के लिए सम्‍मानित किया जाता है तथा ये कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। सभी लोग इन पुरस्‍कारों के पात्र हैं चाहे उनका कोई पंथ, व्‍यवसाय, पद या लिंग हो। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।सरकार पद्म पुरस्‍कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं। एक व्‍या‍ख्‍यात्‍मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्‍द) भी जिसमें अनुसंशित  व्‍यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्‍ट और अनन्‍य उपलब्धियों/सेवाओं का स्‍पष्‍ट उल्‍लेख  हो, प्रस्‍तुत किया जाए। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्‍यांग लोगों तथा समाज की नि:स्‍वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्‍यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्‍कृष्‍टता और उपलब्धियां वास्‍तव में सम्‍मान की हकदार हैं। इस संबंध में और विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्‍कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्‍ध हैं। इन पुरस्‍कारों से संबंधित संविधि और नियम वेबसाइट पर उपलब्‍ध लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्‍ध हैं।

Back