जी20 शिखर सम्मेलन सत्र 1 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि भारत, आस्था, अध्यात्म और परंपराओं की डायवर्सिटी की भूमि है। दुनिया के अनेक बड़े धर्मों ने यहां जन्म लिया है। दुनिया के हर धर्म ने यहां सम्मान पाया है।       राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका का उद्घाटन किया      राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के पहले दिन देशभर में करीब 10 लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये      भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और महंगे वकील हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में ब्रिटिश मूल की ट्रीना से तीसरी शादी की। शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।      गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के शूटर योगेश डाबरा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की ,आरोपी डाबरा ने लूट की रकम से बना डाली थीं 36 दुकानें जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रूपये है।      जब अभियोजन पक्ष मजबूत हो तो किसी भी हालात में आरोपी बच नहीं सकता,ये साबित किया वरिष्ठ अति.लोक अभियोजक मसूद अहमद ने जिन्होंने 6 वर्ष की मासूम से रेप करने वाले आरोपी हसनैन को कोर्ट से 20 साल की सजा कराई और 26 हजार का जुर्माना लगवाया।       राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।       राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।      भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सृजित करने के लिए सैन्य कल्याण विभाग ने निजी क्षेत्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए      गाजियाबाद में बदमाशों के होंसले बुलंद, वकील के चेंबर में घुसकर गोली मारकर हत्या की। देश के वकील संगठनों का इस हत्या को लेकर आक्रोश,पुलिस को हत्यारो को शीघ्र पकड़ने को कहा।       देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया, बच्चों से चंद्रयान-3 की हाल की सफलता पर चर्चा भी की।       नीति आयोग और यूएनडीपी ने सतत विकास लक्ष्यों में तेजी लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।       भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई      चंद्रयान पर कैबिनेट प्रस्ताव, अब 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाया जाएगा।      दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने वांटेड ड्रग पेडलर मनीष को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।       एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला      तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर,आरोपी योगेश टुंडा और तीतर ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करके जान से मार दिया। जेल प्रशासन की नाकामी के कारण गैंगस्टरों का राज ..      गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2023 तक खुले हैं      शाबाश दिल्ली पुलिस.... पूर्वी दिल्ली थाना मंडावली पुलिस ने 12 घंटे में मर्डर का केस सुलझा दिया, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर हथियार भी जब्त किये।      दिल्ली में आचार संहिता खत्म होते,अब होंगे दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर आईपीएस स्तर के तबादले। कई थानों के SHO बने हुए एसीपी भी होंगे इधर से उधर, तो वही जिलों के कई डीसीपी भी ट्रांसफर किये जाएंगे।      

( 27/03/2022)  डीआरडीओ ने ओडिशा तट पर सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल के भारतीय सेना संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ( INSMEDIA.IN )

 
 

डीआरडीओ ने ओडिशा तट पर सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल के भारतीय सेना संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

(प्रदीप महाजन/आईएनएस मीडिया) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 27 मार्च, 2022 को ओडिशा के तट पर चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआरएसएएम) के भारतीय सेना संस्करण के दो सफल उड़ान परीक्षण किए। उड़ान परीक्षण हाई-स्पीड हवाई लक्ष्यों के विरूद्ध लाइव फायरिंग ट्रायल के हिस्से के रूप में किए गए। मिसाइलों ने हवाई लक्ष्यों को इंटरसेप्ट किया और दोनों रेंजों पर सीधे हिट दर्ज करते हुए उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पहला लाँच एक मध्यम ऊंचाई लंबी दूरी के लक्ष्य को इंटरसेप्ट करना था और दूसरा लाँच कम ऊंचाई वाली छोटी दूरी के लक्ष्य की क्षमता सिद्ध करने के लिए था। यह एमआरएसएएम संस्करण भारतीय सेना द्वारा उपयोग के लिए डीआरडीओ और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई), इज़राइल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। एमआरएसएएम आर्मी वेपन सिस्टम में मल्टी-फंक्शन रडार, मोबाइल लॉन्चर सिस्टम और अन्य वाहन शामिल हैं। उड़ान परीक्षण डिलीवरेबल आकृति में हथियार प्रणाली के साथ किए गए थे। हथियार प्रणाली का निष्पादन आईटीआर, चांदीपुर द्वारा तैनात रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलीमेट्री जैसे रेंज उपकरणों द्वारा कैप्चर किए गए उड़ान डेटा के माध्यम से सत्यापित किया गया था। उड़ान परीक्षण डीआरडीओ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एमआरएसएएम-सेना के सफल उड़ान परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना और उद्योग को बधाई दी है। उन्होंने कहा, दोनों सफल परीक्षण महत्वपूर्ण दूरी पर लक्ष्य को भेदने में हथियार प्रणाली की क्षमता को स्थापित करते हैं।रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने एमआरएसएएम के सेना संस्करण के सफल उड़ान परीक्षण में शामिल टीमों की सराहना की और कहा कि ये परीक्षण ''आत्मनिर्भर भारत'' के लिए प्रमुख उपलब्धियां हैं।

Back