ये क्या हो रहा है सीपी साब ....
दिल्ली पुलिस के एसआई पवन राणा सहित तीन पुलिसकर्मी रंगे हाथो रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए , सिविल लाइन पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
(प्रदीप महाजन/आईएनएस मीडिया) दिल्ली पुलिस के कालका जी थाने में तैनात एसआई पवन राणा कांस्टेबल कुलदीप यादव व् महिला सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के कालका जी थाने में दर्ज एक लड़की के अपहरण केस की जांच करने के लिए पुलिस की उपरोक्त टीम बदायूं गई हुई थी। जहा पर आरोपी अपहरणकर्ता ने बताया कि उसने लड़की से शादी कर ली है और उसने पुलिस टीम को शादी संबंधित दस्तावेज दिखाये। जिसपर जांच अधिकारी ने शादी कराने वाले वकील नेकपाल पर आरोप लगाया कि उसने अपहरणकर्ता राजू के शादी के दस्तावेज फर्जी तरीके से बनाये हैं। जिसमें उन्हें भी जेल जाना होगा। एसआई ने कहाकि वह वकील को छोड़ देगा अगर वो 15 लाख रूपये देगा। बाद में 12 लाख की डिलिंग हुई।वकील ने इस मामले की शिकायत बदायूं एसएसपी डॉ.ओपी सिंह से की। एसएसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम सुखलाल वर्मा व सीओ सिटी अलोक मिश्र के नेतृत्व में एक टीम बनाई और और पुलिस टीम ने एसआई पवन राणा कांस्टेबल कुलदीप यादव को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस मामले में उनके साथ मौजूद महिला सिपाही की भूमिका नहीं पाई गई थी। सिविल लाइन थाने ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।
|