दिल्ली पुलिस ने हत्या की साजिश विफल की .........
गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या की योजना बना रहा पति दो रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया।
(प्रदीप महाजन /आईएनएस मीडिया) सयुक्त आयुक्त क्राइम आलोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी अरविंद कुमार यादव की देखरेख में विजय सामरिया के नेतृत्व में एसआई प्रवीण अत्री, एसआई मनीष, एएसआई लाल सिंह, एएसआई अजीत सिंह हवलदार,अतुल,अमित, दिनेश,संदीप, सिपाही रविंदर,योगेंद्र और सत्य प्रकाश की एक टीम का गठन किया और जाल बिछाकर आरोपी कमल सहगल निवासी उत्तम नगर को दो अत्याधुनिक 7.65 एमएम पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने अपनी गर्ल फ्रेंड से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को खत्म करने के लिए अलीगढ़ से ये हथियार खरीदे थे। आरोपी कमल सहगल के दो बच्चे हैं। पुलिस हथियारों के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
|