केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए जल्दी अभियान चलाएगी।
(प्रदीप महाजन/आईएनएस मीडिया) भारत सरकार की केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) भ्रष्टाचारियो का पर्दफ़ाश करने के लिए अगले महीने से शुरू होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान अभियान चलाएगी। आयोग शिकायत निवारण शिविर लगाने का भी विचार कर रहा है। अगले महीने सतर्कता सप्ताह 26 अक्टूबर से एक नंवबर तक मनाया जाएगा, जिसका विषय ‘‘स्वतंत्र भारत @75: अखंडता के साथ आत्म निर्भरता’’ होगा। गौरतलब है कि भारत सरकार का केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) भारत सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों से सम्बन्धित भ्रष्टाचार नियंत्रण की सर्वोच्च संस्था है,जिसकी स्थापना साल 1964 में की गई थी। यह आयोग सरकारी दफ्तरों और निकायों में भ्रष्टाचार को रोकने का कार्य करता है और करप्ट कर्मियों,अधिकारियों व् अन्य पर निगरानी का कार्य करता है।
|