राजधानी दिल्ली में कलयुगी बेटे ने चाक़ू मारकर पिता का मर्डर किया, माँ को भी चाकुओ से गोदा।
(आईएनएस मीडिया) इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में घटी जहा एक बेटे ने अपने पिता की ताबड़तोड़ चाकू गोदकर हत्या कर दी। जब अपने पति को मां बचाने आई तो आरोपी बेटे ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहा दिल दहलाने वाला मंजर था एक ओर लहूलुहान देवेंद्र कुमार मृत पड़ा था और उसकी पत्नी मंजू घायल अवस्था में थी जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी बेट विशाल (25) को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विशाल को नशे की लत थी और काफी समय से बेरोजगार था। रुपयों को लेकर उसका माता-पिता से झगड़ा होता रहता था आज जब झगड़ा बढ़ गया तो उसने चाकुओ से गोदकर अपने पिता को जान से मार दिया और माँ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
|