कश्मीर में दो सिख लड़कियों का गनपॉइंट पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सिख नेता मनजिंदर सिरसा ने लोगो के साथ श्रीनगर में धरना दिया , एलजी मनोज सिन्हा ने भरोसा दिया कि जिन लड़कियों का धर्मांतरण करवाया गया है उन्हें परिवारों को वापस लौटाया जाएगा।
(आईएनएस मीडिया) कश्मीर में दो सिख लड़कियों का गनपॉइंट पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए SAD के सिख नेता मनजिंदर सिरसा ने श्रीनगर में धरना दिया उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीनगर में पिछले एक महीने के दौरान चार सिख लड़कियों का जबरन धर्मांतरण किया गया है.उन्होंने अन्य राज्यों की तरह कश्मीर में भी लवजेहाद कानून बनाने की मांग की। इस मामले को लेकर अकाली दल नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात करके शिकायत दी। प्रशासन ने सिख नेताओं को भरोसा दिया गया है कि जिन लड़कियों का धर्मांतरण करवाया गया है उन्हें परिवारों को वापस लौटाया जाएगा।
|