स्वास्थ्य सेवा चरमराने से दिल्ली में लॉकडाउन आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक-सीएम केजरीवाल ।
(आईएनएस मीडिया) दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि सुबह 11 बजे एलजी के साथ मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया कि अभी लॉकडाउन नही लगाया तो बड़ी त्रासदी का डर है ,इसलिए आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 24 घण्टे में 23,500 केस आये है ,अगर रोजाना 25 हजार मरीज आएंगे तो कोई भी व्यवस्था चरमरा सकती है।वही रेमडीसेवीर दवा की कमी हो रही है। वही रोजाना करीब 1 लाख टेस्ट दिल्ली में हो रहे है,मौत के आंकड़े कभी नही छुपाये,हर चीज में पारदर्शिता रखी है। दिल्ली सरकार ने जब भी कड़े निर्णय किये हैं दिल्लीवासियो का पूरा सहयोग मिला है। ये गरीब तबके लिए बेहद मुश्किल वक्त हो जाता है,प्रवासी मजदूरों से अपील है कि वो दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं। हम उनकी हरसंभव मदद की कोशिश करेंगे। उन्होंने दिल्ली वासियों से गुजारिश करी कि लॉकडाउन का पालन करे।इस दौरान अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी।
|