गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के कार्यो की जमकर प्रशंसा की व उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
(आईएनएस मीडिया) भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की जमकर प्रशंसा की। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों , कोरोना काल मे लॉकडाउन,बाहरी मजदूरों का पलायन या अब किसान आंदोलन सबमे दिल्ली पुलिस ने बाखूबी कार्य किया और सफल हुई। शाह ने कहा कि कोरोना काल में दिल्ली पुलिस ने प्रशसनीय कार्य किये जिनमे सुरक्षा और दिशा निर्देशों का पालन कराने से लेकर ,भूखो के भोजन की व्यवस्था,लॉक डाउन में मरीजो ओर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहचान आदि कार्य किये जिसमे 30 पुलिसकर्मी शाहिद हुए व 7667 पुलिसकर्मी कोरोना महामारी का शिकार भी हुए। गृह मंत्री ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। साथ ही उन्होंने 2022 में आज़ादी के 75वे वर्ष पूरे होने पर आयुक्त से लेकर पुलिसकर्मियों और संस्थाओं 5-5 लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।
|