दिल्ली पुलिस ने चलाया अभियान, चोरों/लुटेरों से बरामद सम्पति को उनके मालिको को लौटाया। इस अभियान से पुलिस को राहत तो जनता ने सराहना की।
(आईएनएस मीडिया) दिल्ली पुलिस कमिशनर एस एन श्रीवास्तव के दिशा निर्देश से दिल्ली पुलिस ने अदालत से अनुमति के बाद चोरी हुई सम्पत्ति को बरामद करने के बाद उसे अपने सही मालिक को सौपना के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान में चोरों / लुटेरों से बरामद चोरी की संपत्तियों को उनके मालिको को वापस किया जाएगा। इसी अभियान के तहत पुलिस विभाग ने 1 जून से लेकर 17 सितंबर तक सम्पति मालिको को 21.43 लाख रुपये नगद, लगभग 5 किलोग्राम सोने के आभूषण और 5000 वाहनो को सौपा। गौरतलब है कि उपरोक्त सामानों से मालखाने और थाना परिसर भरे पड़े हैं जिससे थाना कर्मियों को परेशानी होती थी।इस प्रयास की लोग सराहना कर रहे हैं।
|