थाने में जमा केस प्रोपेर्टी का निस्तारण थाने के अधिकारियों द्वारा डीसीपी ईस्ट की दिशा निर्देश में किया।
(आईएनएस मीडिया) दिल्ली के थानों के माल खाने और प्रांगण केस प्रोपर्टीयो की वजह से भरे पड़े हैं जिससे थाना स्टाफ को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन केस प्रोपर्टीयो के निस्तारण के लिए पूर्वी दिल्ली के गाजी पुर थाने में एक "मद निस्तारण मेले" (Mud Disposal/Release Fair) का आयोजन पूर्वी जिला के उपायुक्त जसमीत सिंह जी के मार्ग दर्शन , एसीपी मधु विहार विजय सिंह के सुपरविजन और थानाध्यक्ष गाजीपुर प्रेम सिंह नेगी के नेतृत्व में लगाया जिसमे सम्बंधित शामिल लोगो ने कुल 66 केस संपत्तियां जिनमें वाहन, पैसा, मोबाइल आदि वस्तुएं थी, उनको लोग छुड़ा कर ले गए। डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह के अनुसार पुलिस एक ऐसा विभाग है जिसके कार्यों/जिम्मेदारियों की सूची काफी लम्बी है। अपराधों की रोकथाम, अपने नागरिकों की सुरक्षा, अपराध की जांच, और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की ड्यूटी में शामिल है,अपने कार्य के दौरान पुलिस को केस प्रोपर्टी भी जमा करनी पड़ती है। लेकिन अदालत और पुलिस कार्यवाही की समाप्ति के वावजूद भी लोग अपनी प्रोपर्टी छुड़ाकर नहीं ले जाते हैं जिससे थानों के अंदर और बाहर इन केस प्रोपर्टीयो की वजह से परेशानी भी होती है। थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि इस केस प्रोपेर्टी निस्तारण कैम्प में जनता और पुलिस ने करोना महामारी को देखते हुए दिशा निर्देशो का पालन किया व सामाजिक दूरी का ध्यान रखा उनका कहना है कि इस तरह के जन सुविधा वाले प्रयास/प्रयोग/ आगे भविष्य में भी जारी रखेंगे। इस कार्य के लिये लोगों ने पुलिस की काफी सराहना की।
|