सीबीआई ने दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजो से पुलिस में भर्ती होने का केस दर्ज किया है।वही इस मामले में रोहिणी कोर्ट ने जांच कराने के आदेश दिए हुए थे जो शायद सीबीआई की जानकारी में नही थे।
(आईएनएस मीडिया) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दानिप्स संजय के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने की एक शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को एक शिकायत मिली थी जिसमे अतिरिक्त डीसीपी पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने DANIPS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) में चयनित होने के लिए अपने हमनाम के एक अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था।सीबीआई इस मामले में आगे की जांच कर रही है। वही सूत्रों से पता चला है कि संजय सहरावत का अपनी बीवी से कोर्ट कचहरी चल रही थी तो उनके खिलाफ ये इल्ज़ाम लगाए गए थे जिसका मुकदमा रोहिणी कोर्ट में चल रहा है जिसपर कोर्ट ने उनको स्टे भी दिया हुआ है और मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने कहा है कि सम्बंधित जांच वो करवाएगी। वही दूसरी ओर विश्वसनीय स्रोत से पता चला है कि इस प्रकरण में सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों को गुमराह किया गया है। संजय 2011 बैच के अधिकारी है।
|