एनडीएमसी ने चाणक्यपुरी नेहरू पार्क में बिना मास्क और सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया,उल्लंघन करने वालो का चालान किया।
(आईएनएस मीडिया) नई दिल्ली के चाणक्य पुरी में नेहरू पार्क में फेस मास्क नहीं पहनने के कारण करीब 20 लोगों का चालान किया गया। इस जनहित अभियान में नई दिल्ली सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी के साथ एनडीएमसी अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र, सीईओ स्मार्ट सिटीज़ डॉ बीएम मिश्रा, चाणक्य पुरी एसडीएम डॉ गुंजन सहाय,सीएमओ डॉ विजय पटेल ,सीनियर एमओ, पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट सामाजिक शिक्षा के साथ, एनडीएमसी के नागरिक वार्डों ने उत्साह के साथ भाग लिया गया। सांसद श्रीमती लेखी ने निर्देश दिया कि नेहरू पार्क को उसके द्वारा दिए गए सफाई उपकरणों से कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मदद मिलेगी। वही सांसद लेखी ने सुरक्षा के मद्देनजर चुनिंदा स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाने लिए सुझाव दिया।आज के इस अभियान में लोगो को समझाने, मार्गदर्शन करने के लिए अनुशीलनता का तरीका अपनाया गया था।
|