महिलाओं से नशे में अभद्रता करने और जबरन उनके घर में घुसने के आरोप में आईजी हेमंत कलसन गिरफ्तार।
(आईएनएस मीडिया) दुसरो को गिरफ्तार करने वाले महानिरीक्षक हेमंत कल्सन खुद गिरफ्तार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत कलसन को हरियाणा पुलिस ने नशे में जबरन घरों में घुसकर दो महिलाओं से बदतमीजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आईजी हमेशा विवादों में रहे हैं पिछले साल भी एक महिला के दुर्व्यवहार किया था जिसपर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था।वही लोकसभा चुनाव के दौरान हवा में फायरिंग करने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।
|