राजधानी दिल्ली में बेटी से छेड़खानी करने का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पिता को बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य को गिरफ्तार किया।
(आईएनएस मीडिया) देश की राजधानी, स्मार्ट दिल्ली, हाई टेक सिटी ना जाने कागजो में कितने नाम है परंतु क्राइम के मामले में अब क्राइम कैपिटल मानी जाती है।दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध करने पर उसके पिता को बेरहमी से जान से मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी को इलाके के दबंग बदमाश छेड़ते थे।घटना के दिन बदमाशों ने भद्दे कमेंट और गंदे इशारे किये जिसका लड़की और उसके पिता कुलदीप कत्याल ने विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी,डंडों से उनपर हमला बोल दिया जिसमें लड़की के पिता की ज्यादा खून बहने से मौत हो गई और महिला और उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।डीसीपी उत्तरी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी वकुल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
|