कानपुर एनकाउंटर में क्या पुलिस से बड़ी चूक हुई या मुखबिरी से मारे गए 8 पुलिसकर्मी, बदमाश विकास दुबे ने सम्भलने का मौका भी नही दिया और पुलिसकर्मियों पर कर दी गोलियों की बौछार।
(आईएनएस मीडिया)उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शातिर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी उन्हें गाड़ियों से निकलने का भी मौका नही मिला इस फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। एडीजी जय नारायण सिंह ने बताया कि ये एनकाउंटर कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हुआ की एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाश विकास दुबे और साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू दी बदमाशों ने छतों से गोलियां चलाई,जिससे 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कइयों की हालत गम्भीर है। घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुची। विकास के 2 साथी मुठभेड़ में मारे गए हैं ओर वो भाग गया है, एडीजी जय नारायण ने कहा पुलिस सरगर्मी से उसको ढूंढ रही है वह बच नही सकता है। वही कई आलाधिकारियों का मानना है कि कही ना कही गठित पुलिस टीम की चूक हुई है या विकास और उसके साथियों को पुलिस की सारी प्लानिंग का पता था।
|