राजधानी दिल्ली बनी कोरोना कैपिटल मरीजो की संख्या 53 हजार से अधिक,देश भर में 3,80,532 मरीज हुए।
(आईएनएस मीडिया) देश की राजधानी दिल्ली अब कोरोना कैपिटल बनती जा रही है।आज दिल्ली में 3137 COVID19 के नये केस आये,आज दिल्ली हैल्थ विभाग के अनुसार 66 मौत हुई।दिल्ली में अब तक 53116, कोरोना मरीज हो चुके हैं। वही मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ के अनुसार पिछले 24 घण्टो में देश में 13,586 COVID19 के नये केस आये और 336 मौत हुई, अब भारत में कोरोना के कुल 3,80,532 मरीज हो गए हैं। अबतक 2,04,711 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं और भारत में कोरोना से अब तक 12,573 मौत हो चुकी है। read on www.insmedia.org
|