लॉकडाउन उल्लंघन करने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर केस दर्ज-डीसीपी
(आईएनएस मीडिया)आज सुबह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के घर जाकर पुलिस ने उन्हें डिटेन किया,पुलिस के साथ थानाध्यक्ष न्यू अशोक नगर भी मौजूद थे,जब कॉंग्रेस वर्करों पर सूचना पहुची कि अध्यक्ष पर केस दर्ज किया जा रहा है तो इस खबर को सुनने के बाद अनिल चौधरी के घर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुचने लगे जिनमे जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू,ब्लॉक अध्यक्ष विजय गिरोत्रा,जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम भारद्वाज भी थे। जानकारी के अनुसार अनिल चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक गर्भवती महिला को अस्पताल छुड़वाया था इस कारण उन्हें पुलिस परेशान कर रही है, वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल और उनकी टीम के कार्यकर्ता लोकडौन नियमो का पालन नही कर रहे हैं । डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौधरी और उनके कुछ वर्करों पर आईपीसी के अंतर्गत 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है।read on www.insmedia.org
|