पुलिस ने वसन्त विहार ट्रिपल मर्डर में 2 गिरफ्तार किए।
पुलिस ने वसन्त विहार ट्रिपल मर्डर में 2 गिरफ्तार किए।
(आईएनएस मीडिया)दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2 दिन पहले वसन्त विहार थानान्तर्गत हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है और इस वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।आज स्पेशल पुलिस आयुक्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा मीडिया को यह जानकारी दी।
दोनो गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज भट्ट और प्रीति सहरावत के तौर पर हुई,जो लिव इन मे इकट्ठे रह रहे थे और ये कत्ल की वारदात रुपयों के लिए की थी।
गौरतलब है कि दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई थी जिसमे आरोपियों ने वसंत अपार्टमेंट में बुजुर्ग पति विष्णु माथुर ( 80), पत्नी शशि माथुर (75) और नर्स ख़ुशबू (24) को फ़्लैट में जान से मार दिया था।Read full story on www.insmedia.org