आगरा में वकील ने साथी महिला वकील को गोली मारी,खुद भी घायल।
आगरा में वकील ने साथी महिला वकील को गोली मारी,खुद भी घायल।
(आईएनएस मीडिया)आगरा कचहरी परिसर में महिला वकील और उप्र महिला बार की अध्यक्षा दरवेश को साथी वकील ने गोली मारकर हत्या व हत्या के आरोपी वकील ने खुद को भी गोली मार ली,वकील को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।गौरतलब है कि
दरवेश दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के इतिहास में पहली अध्यक्ष चुनी गईं थीं
हमला करने वाले वकील का नाम मनीष बाबू शर्मा बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार दरवेश यादव के स्वागत का कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम के बाद एडवोकेट मनीष बाबू शर्मा उसी समय दरवेश के पास पहुंचा और उन पर लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक तीन राउंड फायर कर दिए। इसके बाद शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। दरवेश को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।