नोएडा। डेंगू दिनों-दिन शहर में अपना पांव पसारता जा रहा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को छह नए मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। सभी मरीज नोएडा के हैं। जिला अस्पताल में अब कुल डेंगू के 11 मरीज हो गए हैं, जबकि पूरे जनपद में मरीजों की कुल संख्या 31 जा पहुंची है। सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग के मुखिया डॉ. एचएम लवानिया ने बताया कि छह नए मरीजों में डेंगू फीवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें तीन मरीज महिला और तीन पुरुष हैं। सेक्टर 31 से 32 वर्षीय करण चौधरी व सेक्टर 12 के 31 वर्षीय भूपेन्द्र को डेंगू हुआ है।
|