मुंबई। मशहूर कॉरियोग्राफर गीता कपूर को पुलिस हिरासत में लिया गया है। गीता पर अपनी गाड़ी से एक बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप है। घटना सुबह पांच बजे मुंबई के पॉश इलाके ओशीवरा की है, गीता कपूर को ओशीवरा पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायल बाइक सवार का इलाज कोकिलावेन अस्पताल में चल रहा है।
गीता अपनी अकॉर्ड कार से आज सुबह जा रही
थीं, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार को उन्होंने टक्कर मार दी। बाइक सवार
युवक की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस गीता से पूछताछ कर रही है और ये
जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या गीता उस वक्त नशे में हैं। फिलहाल
पूरी जांच तक गीता को पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।
|