रेवा खेत्रपाल ने ली दिल्ली लोकायुक्त पद की शपथ I
( INS MEDIA ) आज राज निवास में उप राज्यपाल नजीब जंग ने रेवा खेत्रपाल को दिल्ली के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई आज से ही सेवानिवृत न्यायाधीश रेवा खेत्रपाल ने अपना पद संभाल लिया। रेवा खेत्रपाल की इस पद पर नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है।रेवा खेत्रपाल दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत न्यायाधीश हैं।रेवा खेत्रपाल वर्ष 1975 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर पंजीकृत हुई थीं। वर्ष 1975 से लेकर 1991 तक उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में वकालत की। वर्ष 1991 में उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाया गया था। वर्ष 2006 में उन्हें पदोन्नत करके दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था जिसके अगले ही साल न्यायाधीश के तौर पर उनकी स्थायी नियुक्ति कर दी गई।
रेवा खेत्रपाल के पदग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, सदन में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता, कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव सहित दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
रेवा खेत्रपाल ने ली दिल्ली लोकायुक्त पद की शपथ I ( INS MEDIA ) आज राज निवास में उप राज्यपाल नजीब जंग ने रेवा खेत्रपाल को दिल्ली के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई आज से ही सेवानिवृत न्यायाधीश रेवा खेत्रपाल ने अपना पद संभाल लिया। रेवा खेत्रपाल की इस पद पर नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है।रेवा खेत्रपाल दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत न्यायाधीश हैं।रेवा खेत्रपाल वर्ष 1975 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर पंजीकृत हुई थीं। वर्ष 1975 से लेकर 1991 तक उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में वकालत की। वर्ष 1991 में उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाया गया था। वर्ष 2006 में उन्हें पदोन्नत करके दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था जिसके अगले ही साल न्यायाधीश के तौर पर उनकी स्थायी नियुक्ति कर दी गई। रेवा खेत्रपाल के पदग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, सदन में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता, कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव सहित दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
|