नई दिल्ली। राजधानी में महिलाएं ही नहीं मासूम बच्चियां भी कितनी सुरक्षित हैं इस बात का पता बीते दिन दिल्ली में हुई मानवता को तार-तार करने वाली दो घिनौनी घटनाओं से पता चलता है। दिल्ली में दो मासूम से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें ढाई साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया वहीं आनंद विहार इलाके में पांच साल की बच्ची से इसी वारदात को दोहराया गया।
पहली वारदात नांगलोई इलाके के शिवराम पार्क
की है। जहां ढाई साल की मासूम को दो बाइकसवारों ने अगवा करने के बाद उसके
साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के तलाशने के बाद मासूम बदहवास हालत में मिली।
उसक तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर
बनी हुई है। वहीं दूसरी वारदात आनंद विहार इलाके में हुई जिसमें पांच साल
की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। दोनों ही मामलों में अभी तक किसी गिरफ्तारी
की खबर नहीं है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने
नाराजगी जताई है। यहां यह बात गौरतलब है कि दिल्ली के एलजी और पुलिस सियासत में लगे रहते हैं, जिसके चलते लगातार घिनौने अपराध बढ़ रहे हैं।
|