नोएडा। जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालॉजी की एमटेक प्रथम वर्ष की छात्रा पर हॉस्टल के बाथरूम में हुए हमले का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इस मामले में पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद भी खाली हाथ है।
छात्रा पर हुए इस हमले के बाद इंस्टीट्यूट
की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अब तक प्रबंधन भी हमलावर की पहचान
नहीं कर सका है। सूत्रों की मानें तो मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का हो सकता
है। यह मामला हाईप्रोफाइल लोगों से जुड़ा है। इस वजह से पुलिस और
इंस्टीट्यूट प्रबंधन दोनों ही इसे हलके में ले रहे हैं। मूल रूप से
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की रहने वाली प्रियंका शर्मा (23) पुत्री
सचिन शर्मा, सेक्टर-62 स्थित जेपी इंस्टिट्यूट में प्रथम वर्ष सीएस
(कम्प्यूटर साइंस) की छात्रा है। प्रियंका के पिता पेशे से फोटोग्रॉफर हैं।
प्रियंका कॉलेज परिसर में ही बने हॉस्टल में रहती है। रात करीब सवा नौ बजे
हॉस्टल के मेस में डिनर करने के बाद वह बाथरूम गई तो वहां पहले से ही कोई
शख्स मौजूद था। बाथरूम में घुसते ही मौजूद शख्स ने प्रियंका पर चाकू से
हमला कर दिया। प्रियंका चीख पाती उससे पहले हमलावर ने उसके मुंह पर हाथ लगा
दिया और शरीर पर दर्जनों वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद
हमलावर वहां से फरार हो गया। फिलहाल प्रियंका की हालत स्थित है।
|