ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में युवक से मोटर साइकिल लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विनोद एक निजी कंपनी में काम कार्रयत है। देर रात कंपनी से लौटने के बाद शाहबेरी के पास पहुंचते ही विनोद को बदमाशों ने रोक लिया। चाकू के बल पर विनोद से उसकी मोटर साइकिल लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी पीडि़त विनोद ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
|