गाजियाबाद। देर रात डासना जेल में एक और कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन संदेह के घेरे में हैं। क्योंकि यहां कई कैदियों की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो चुकी है। मौत के पीछे एक साजिश का होना बताया ला रहा है। मृतक ने छ दिन पूर्व अपनी हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार सचिन दहेज प्रताडऩा और
हत्या के मामले में जेल में बंद है। छ दिन पूर्व सचिन ने परिजनों को खत
लिखकर अपनी जान को खतरा बताया था। सचिन ने खत में लिखा था कि यहां मेरी जान
को खतररा है। मेरे पिता की भी हत्या की थी और मेरी भी हत्या हो सकती है। 2013 में सचिन के पिता की भी हत्या कर दी गई थी। सचिन को भी जेल में प्रतीत हो गया था कि उसकी जान को भी खतरा है। घटना
के बाद से जेल प्रशासन पर शिंकजा कसता नजर आ रहा है। जल्द ही इस मामले में
जेल में तैनात पुलिस प्रशासन से पूछताछ होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बा ही पता चल सकेगा कि घटना को कैसे
अंजाम दिया गया है।
|